केदारनाथ महाप्रलय 2013 का प्रमुख कारण चोराबाड़ी झील और कम्पेनियन ग्लेशियर
महाप्रलय तक चोराबाड़ी झील चोराबाड़ी ग्लेशियर के ठीक नीचे स्थित थी और ग्लेशियर के पिघलने के कारण नीचे आने वाला पानी पानी , इस में एकत्रित हुआ करता था। जून 16- 17 केदारनाथ महाप्रलय की पहली लहर 16 जून रात्रि मंदिर आरती के बाद कम्पेनियन ग्लेशियर क्षेत्र से आई थी। महाप्रलय की दूसरी लहर 17 जून सुबह आरती के बाद चोराबाड़ी झील टूटने के कारण आई थी। केदार महा प्रलय के संबंध में चर्चा अलग से की जाएगी।
चोराबाड़ी ग्लेशियर के साथी होने के कारण कम्पेनियन ग्लेशियर को यह नाम मिला हुआ है। देखें स्लाइड 01 ⤵️
चोराबाड़ी झील का गांधी सरोवर नामकरण
वर्ष 1948 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अस्थि विसर्जन इस झील में किया गया था, जिसके बाद इसे 'गांधी सरोवर' कहा जाने लगा।
मान्यताओं के अनुसार, इसे 'कांति सरोवर' भी कहा जाता था, जहाँ भगवान शिव ने सप्तऋषियों को योग का ज्ञान प्रदान किया था।
2013 महा प्रलय में जब बादल फटने और बिजली गिरने के कारण चोराबाड़ी झील की मोरैन दीवार (natural dam) टूट गई एयरबझील का पानी नीचे केदारनाथ की ओर प्रलय रूप में बढ़ने लगा ( देखें स्लाइड 03) ⤵️
कम्पेनियन ग्लेशियर (कीर्ति बामक )
चोराबाड़ी ग्लेशियर और कम्पेनियन ग्लेशियर के संबंध में पहले भी कुछ बातें बताई जा चुकी हैं। कम्पेनियन ग्लेशियर केदारनाथ मंदिर के ठीक उत्तर-पूर्व दिशा में स्थित एक प्रमुख हिमनद (Glacier) है। यह प्रसिद्ध चोराबाड़ी ग्लेशियर (Chorabari Glacier) के समानांतर (Parallel) स्थित है और दोनों ग्लेशियर एक मध्यवर्ती मोरेन (Medial Moraine) द्वारा अलग होते हैं। कम्पेनियन ग्लेशियर के चोराबाड़ी ग्लेशियर के ठीक बगल में एक ही घाटी में स्थित होने के कारण वैज्ञानिकों और भूगोलवेत्ताओं ने इसे "कम्पेनियन ग्लेशियर" (साथी हिमनद) नाम दिया है।
केदारनाथ मंदिर से कम्पेनियन ग्लेशियर के थूथन (Snout/Terminus (जहाँ ग्लेशियर समाप्त होता है) की दूरी लगभग 3 से 4 किलोमीटर उत्तर में है। इस ग्लेशियर का निचला सिरा (Snout) लगभग 3,800 से 4,250 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और ऊपरी भाग महालया और हनुमान चोटियों के निचले ढलानों से शुरू होता है, जो 5,000 मीटर से अधिक की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसका पिघला हुआ पानी और हिमस्खलन से आने वाला मलबा सरस्वती और मंदाकिनी नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र को पोषित करता है। यह ग्लेशियर अत्यधिक ढलान वाले क्षेत्र में स्थित है, जिसके कारण सर्दियों और मानसून के मौसम में यहाँ से हिमस्खलन (Avalanches) की संभावना बनी रहती है।
~~हर हर महादेव ~~
No comments:
Post a Comment