केदारनाथ मंदिर के ठीक पीछे स्थित भीम शिला का रहस्य
केदार महाप्रलय (16 जून -17 जून 2013 ) 17 जून सुबह मंदिर आरती के बाद आयी प्रलय की दूसरी लहर में ऐसा लगने लग गया था कि अब मंदिर भी नहीं बचने वाला , तभी चोराबाड़ी झील की तरफ से लहर के साथ एक विशाल शिला बहती हुई नीचे आई और मंदिर के पीछे लगभग 500 m पर सुरक्षा कवच बन कर खड़ी हो गई। इसकी उपस्थिति के कारण ऊपर से 40-50 kmph के वेग से नीचे मंदिर की ओर आ रहे पानी एवं मलबे का बहाव दो धाराओं में विभक्त हो कर बहने लगा।इन दो धाराओं में से एक धारा मंदिर के पीछे पूर्व की ओर बहने लगी और दूसरी मंदिर के पीछे मंदाकिनी के साथ बहने लगी। पहली धारा मंदिर के पूर्व दिशा में स्थित इमारतों को ध्वस्त कर दी और पश्चिम दिशा वाली धारा मंदिर के पश्चिम दिश की इमारतों को ध्वस्त कर दी। स्लाइड 01 में इन दो धाराओं के साथ मंदिर के ऊपर पड़ रहे प्रलयकारी भयंकर बाढ़ के प्रभाव को भी समझा जा सकता है।
No comments:
Post a Comment