Friday, November 27, 2026

केदारनाथ मंदिर की संरचना


केदारनाथ मंदिर की  संरचना


केदारनाथ मंदिर जिस दलदली मारेन भूमि तथा मंदाकिनी एवं सरस्वती दो प्रमुख नदियों के बाढ़ क्षेत्र में स्थित है , ऐसी परिस्थितियों में स्थित केदारनाथ मंदिर की डिजाइन अपना अलग महत्व रखती है। जून 2013 केदारनाथ महा प्रलय में केदारनाथ मंदिर परिसर की अधिकांश बिल्डिंग्स या तो बह गई या तास के पत्ते की भांति बिखर गई थी लेकिन मंदिर ठीक वैसे खड़ा रहा जैसे पहले था , ऐसा केवल इसकी परफेक्ट  मूल डिजाइन के कारण ही संभव हो सका था।   प्रलय में 45- 50 kmph गति से आ रहे बड़े बड़े पत्थर के बॉल्डर्स और बड़ी - बड़ी चट्टानों के प्रहार से कैसे यह मंदिर बचा रहा ? यह कोई करिश्मा नहीं अपितु मंदिर के बुनियारी डिजाइन के कारण संभव हों सका था। स्लाइड 01 मंदिर की डिजाइन को समझने की कोशिश करें।



अब केदारनाथ मंदिर की बुनियाद से ऊपर चौतरे तथा बीच मेंं स्थित स्वयंभू ज्योतिर्लिंग के टॉप व्यू को स्लाइड 02 के आधार पर समझें।

जैसा पहले बताया जा चुका है कि मंदिर की दीवारों 12 फीट चौड़ी हैं जिनकी रचना भारी - भारी ग्रेनाइट के स्लैब्स को इंटरलॉकिंग विधि से बिना किसी जोड़ने वाले पदार्थंके प्रयोग किए  की गई हैं। इंटरलॉकिंग को समझने के लिए स्लाइड 03 को देखें

मंदिर की बुनियाद  6 फीट गहरी है और 187x 80 फीट आकार में है। इस बुनियाद के मध्य में 110x 65 फीट समग्र मंदिर और उसके अंदर स्थित 20x 20 फीट के गर्भ गृह की भी बुनियाद है। यह समग्र बुनियाद ऊपर आकर 187x 80 x 6 फीट चौतरे का रूप ले लेती है जिसके मध्य में 110 x 65 x 80 फीट क्षेत्र वाला ज्योतिर्लिंग मंदिर स्थित है। मंदिर के अंदर तीन कक्ष हैं। एक बड़ा सभागार , मध्य में छोटा ध्यान कक्ष और तीसरा 20 वर्ग फीट का गर्भ गृह है। गर्भ गृह  के लगभग केंद्र में एक शिला रूप में  ज्योतिर्लिंग है। यह बुनियाद के नीचे स्थित पत्थर फर्श का ही ऊपर उठा हुआ भाग है जिसे स्लाइड 05 से समझा जा सकता है।

केदारनाथ मंदिर में 3 द्वार हैं ; मुख्य द्वार दक्षिण में , छोटा द्वार पूर्व में और एक छोटा द्वार पश्चिम में भी है जो सदियोंसे बंद कर दिया गया है। मंदिर के पीछे (उत्तर दिशा में) 100 m पर एक कुंड भी है जिसमें गर्भ गृह का जल इकट्ठा होता रहता है और स्वतः चट्टानों द्वारा सोख लिया जाता है।

 के पश्चिम दिशा में मंदिर से लगभग 20 - 25 मीटर दूरी पर उत्तर - दक्षिण दिशा में मंदाकिनी बह रही हैं। जैसे मंदिर के पश्चिम में मंदाकिनी बह रही हैं , ठीक इसी तरह पूर्व में पहले सरस्वती भी बहती थी । दोनों नदियों का संगम मंदिर के दक्षिण में होता था। दशकों पहले सरस्वती के ऊपर बैरिकेटिंग करके इसके रुख को  पश्चिम की ओर कर दिया गया है। अब सरस्वती मंदिर के पीछे पूर्व से पश्चिम में बहती है और मंदिर से 500 मीटर उत्तर दिशा में मंदाकिनी - सरस्वती संगम है। जून 2013 महा प्रलय में सरस्वती पर किया गया बैरिकेटिंग टूट गया था और सरस्वती अपनें प्राचीन पूर्व दिशा में  उत्तर - दक्षिण में बहने लगी थी।

मंदिर संरचना सार

1- केदारनाथ मंदिर के चौतरा का आकार 

NS x EW x height > 187x 80 x 06 फीट

 (मंदिर लगभग चौतरे के मध्य में स्थित है)

 (चौतारा के शेष खाली स्थान में सीढ़ियाँ,जल-निकास व्यवस्था एवं परिक्रमा क्षेत्र है)

2- बुनियाद 06 फीट गहरी है

3- केदारनाथ मंदिर का आकार 

 लगभग 110 x 65 x 80 फीट है जो तीन भागों में विभक्त है।

4- मंदिर की दीवारों की चौड़ाई 

मंदिर की दीवारें 12 फीट चौड़ी हैं।

5- वजनी ग्रेनाइट के स्लैब्स को इंटरलॉकिंग तरीके से जोड़ा गया है। जोड़ने के लिए सीमेंट या चूना आदि का उपयोग नहीं किया गया हैं।

6- गर्भ गृह की बनावट

लगभग 20 फीट वर्गाकार है।

(गर्भगृह की आंतरिक संरचना चार स्तंभों पर आधारित है)

7- मंदिर का समग्र आयाम ( चौतरा सहित )

NS (उत्तर-दक्षिण) लंबाई: 187 फीट।

EW (पूर्व-पश्चिम) चौड़ाई: 80 फीट  – यह मंदिर की चौड़ाई है।

8- मंदिर की कुल ऊँचाई (शिखर सहित): 85 फीट  – इसमें गर्भगृह का शिखर, मध्य भाग और सभामंडप शामिल हैं। कुछ स्रोतों में 80 फीट का उल्लेख है, लेकिन 85 फीट अधिक प्रचलित है।

केदारनाथ ज्योतिर्लिंग का स्वरूप

गर्भ गृह के मध्य में भगवान श्री केदारेश्वर जी का स्वयंभू ज्योतिर्लिंग स्थित है जिसके अग्र भाग पर गणेश जी जैसी आकृति और  माँ पार्वती का श्री यंत्र विद्यमान है - ध्यान रहे कि यह आकृतियां प्राकृतिक है , मानव निर्मित नहीं। अगली स्लाइड 07 के माध्यम से स्वयंभू ज्योतिर्लिंग का दर्शन करते हैं।



ज्योतिर्लिंगम् बैलकी पीठ जैसे त्रिकोणीय आकार का  3.6 m ऊंचा है और उसका घेरा 3.658 m (12 फीट ) है।

  गर्भगृह का समग्र ऊँचा भाग pyramidal (पिरामिड जैसा) है। ज्योतिर्लिंग के ऊपर यंत्र या त्रिकोण जैसी उभरी हुई रेखाएँ भी दिखती हैं। कुछ भक्तों को नाग या डमरू की आकृति भी दिखाई देती है। 

गर्भ गृह के फर्श से शिवलिंग की ऊंचाई 4- 4.5 फीट

आधार की परिधि 12 फीट और आधार पर लम्बाई 8-9 फीट एवं चौड़ाई लगभग 3 फीट है। 

शिवलिंग की समग्र ऊंचाई

बुनियाद की ऊंचाई ~ 6 फीट

चौतरे की ऊंचाई    ~ 6 फीट

गर्भ गृह में शिवलिंग के चारों तरह पीठम + छोटा चौतारा भी है जिसकी भी ऊंचाई ~ 1 - 2 फीट होगी।

पीठम के ऊपर 4~4.4 फीट ऊंचा शिवलिंग है।

इस प्रकार समग्र ऊंचाई ~ 18 - 19 फीट होगी।

मंदिर की बुनियाद 6 फीट गहरी है। बुनियाद के ऊपर और 6 फीट ऊंचा चौतारा है। चौतार के फर्श के ऊपर गर्भ गृह में शिवलिंग के चारों तरफ पीठम ( छोटा चौतरा) बनाया गया है। इसके चारों ओर प्रदक्षिणा हेतु पर्याप्त स्थान व पाषाण स्तंभ बने हुए हैं। बुनियाद पत्थर की चट्टान कर स्थित है और उसी चट्टान का ऊपर उठा हुआ भाग, ज्योतिर्लिंग है। 

 भक्त गर्भगृह में जाकर ज्योतिर्लिंग का स्पर्श कर सकते हैं,जल चढ़ा सकते हैं और उस पर घी की मालिश भी कर सकते हैं।

~~ हर हर महादेव ~~ 

No comments: